ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

कोरोना के चलते नहीं निकला पाम संडे का जुलूस, चर्च में सादगी से मनाया

रायपुर।  मसीही समाज ने पाम संडे यानी खजूर इतवार मनाया। इस बार कोरोना महामारी के चलते खजूर रैली और जुलूस नहीं निकाला गया। सादगी से चर्च में ही आयोजन किया गया। बाइबिल पाठ किया गया।

प्रभु यीशु का गुणगान और मानवता की भलाई के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की गई। इसके साथ ही दुख भोग सप्ताह की शुरूआत हो गई। कोरोना की वजह से चर्चों में ऑनलाइन आराधनाएं की जा रही है। मसीहीजन पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा से आराधना संपन्न कर रहे हैं।

प्रभु यीशु ने राजा की तरह यरुशलम में किया था प्रवेश

रविवार को गिरजाघरों को खजूर की डालियों से सजाया गया था। प्रभु यीशु ने राजाओं की तरह यरुशलम में प्रवेश किया था। लोगों ने उनके स्वागत में राह में खजूर की डालियां बिछाईं थीं। इसी की याद में पाम संडे मनाया जाता है

ऑनलाइनआराधना

सोमवार से प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे से दुख भोग सप्ताह की ऑनलाइन आराधना होगी। रायपुर के सभी चर्च में बाइबिल पाठ के बाद विशेष आराधना का आयोजन किया गया है। इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है।

बिशप ने दिया उपदेश

छत्तीसगढ़ डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि सेंट पॉल्स कैथेड्रल में छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप राबर्ट अली इस विशेष अवसर पर उपदेश दिया। इसे सभी चर्चों में प्रसारित किया गया। पादरी अजय मार्टिन ने आराधना का संचालन किया। पादरी शमशेर सैमुअल ने सार्वभौमिक प्रार्थना की। धर्मशास्त्र का पाठ सेवक अब्राहम दास, सेवक इस्माइल मसीह और सुसमाचार का पाठ पादरी असीम विक्रम ने वाचन किया।

पत्री का पाठ पादरी सैमुअल ने किया। पास्टर एमआर पत्र ने दान पर आशीष मांगी। परहित निवेदन पादरी सुनील कुमार ने किया। इसी तरह सेंट जोसफ महागिरजाघर में प्रदेश की कैथोलिक डायसिस के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर उपदेश दिया। विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., मुख्य पुरोहित फादर जोस फिलिप ने भी संडे मास संपन्न कराया।

मनशीष केजू ने शनिवार को 40 दिनी उपवासकाल समाप्त होने का ब्यौरा दिया। सभी चर्चों में पुण्य गुरुवार को अंतिम ब्यारी की आराधना होगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर सात वचनों की व्याख्या की जाएगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के क्रूस पर कहे सात वचनों पर मनन होगा। मसीही समाज के लोग पूरे दिन उपवास करेंगे।

चार अप्रैल को ईस्टर पर्व

चार अप्रैल को पुनरूत्थान पर्व यानी ईस्टर मनाया जाएगा। कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप व पास्टर एंड लीडर्स एसोसिएशन ने गिरजाघरों में दुखभोग सप्ताह के लिए शासन की गाइड-लाइन के अनुसार व्यवस्था की है।