ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

घर में कब्जा करने मारपीट, सामान फेंककर लगाया ताला

बिलासपुर।  मकान पर कब्जा करने के लिए युवकों ने घर के अंदर घुसकर एलआइसी एजेंट और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद सामान बाहर फेंककर ताला लगा दिया। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है

सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि शुभम विहार ओम जोन निवासी रविराम यादव(47 वर्ष) एलआइसी एजेंट हैं। उनकी अरविंद सिंह से पुरानी जान पहचान है। दोनों के बीच स्र्पये का लेनदेन भी होता था। रवि ने पुलिस को बताया कि स्र्पयों के लेनदेन के दौरान अरविंद ने धोखे से उनके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करा ली थी। इस पर रवि ने न्यायालय में अपील की है। मामला न्यायालय में लंबित है। इस बात पर अरविंद रवि से रंजिश रखता है। शुक्रवार की दोपहर रवि अपने घर में थे।

इस दौरान उसकी पत्नी ललीता और घरेलू सहायिका आरती भी मौजूद थीं। दोपहर 12 बजे अरविंद अपने साथियों के साथ रवि के मकान में जबरन घुस गया। उसने अपने साथियों के साथ रवि को जान से मारने की धमकी देते हुए घर के सामान को बाहर फेंकना शुरू कर दिया।

इसका विरोध करने पर युवकों ने रवि की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर युवकों ने उसकी पत्नी ललीता की भी पिटाई कर दी। घर का सामान फेंकने के बाद युवकों ने तीनों को घर से निकालकर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद युवक वहां से चले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।