ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

संपत्ति विवाद, दो बेटों ने माता-पिता के साथ की मारपीट

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के रिंग रोड-2 स्थित वसुंधरा नगर में संपत्ति विवाद पर दो बेटों ने मिलकर अपने माता-पिता की पिटाई कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है

सुमित्रा सिंह पति पवन सिंह मूलत: बिहार के दरभंगा जिले के ग्राम खैरा के रहने वाले हैं। यहां वे परिवार समेत लंबे समय से रिंग रोड-2 स्थित वंसुधरा नगर में रहते हैं। मकान में दोनों पति-पत्नी रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमंे वस्र्ण, मयंक और विकास सिंह शामिल हैं। मयंक और विकास सिंह बिगड़ैल हैं। उनकी अभद्रता व बुरी आदतों को देखकर उन्होंने 2017 में उन्हें घर से निकाल दिया था।

इसके साथ ही उन्हें अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है। इस बीच सुमित्रा अपने पेट का आपरेशन कराने के लिए बाहर चली गई। तभी मयंक और विकास ने उनके मकान का दरवाजा तोड़कर कब्जा कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई वस्र्ण के साथ मारपीट भी की थी। इलाज करा कर वापस आने पर सुमित्रा अपने पति पवन के साथ घर पहुंची तो मयंक और विकास सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बंधक बनाने का प्रयास किया

इस दौरान वस्र्ण सिंह ने बीच-बचाव किया। तभी दोनों भाइयों ने मिलकर बड़े भाई व माता-पिता पर धारदार हथियार हमला करने का प्रयास किया। उनकी हरकतों को देखकर तीनों अपनी जान बचाकर भागे। फिर होटल में रात बिताई। सुबह तीनों ने इस घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।