होम आइसोलेट होने वालों को फोन पर देनी होगी जानकारी, नंबर जारी
बिलासपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी होम आइसोलेट किया जा रहा है। अब प्रशासन ने इनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्हें होम आइसोलेशन में जाने से पहले हेल्पलाइन नंबर 7477052129 पर संपर्क करना होगा। इसमें उन्हें सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
दिशा-निर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन व्यक्ति पल्स आक्सीमीटर अनिवार्य रूप से अपने पास रखना होगा। इसकी मदद से समय-समय पर शरीर में आक्सीजन की मात्रा की जांच करनी होगी। सामान्य स्थिति में 94 या उससे अधिक आक्सीजन का लेवल होना चाहिए। इसके अलावा हृदय गति पर भी नजर रखनी होगी। सामान्य तौर पर दिल हर मिनट 60 से 100 बार धड़कता है। थर्मामीटर से शरीर की तापमान की जांच करनी होगी। इसके अलावाछह मिनट वाक टेस्ट तीन बार प्रतिदिन करना है।
चलने के पहले आक्सीजन का स्तर पल्स आक्सीमीटर में देखकर नोट करना होगा। घड़ी से छह मिनट देखकर सामान्य गति से लगातार छह मिनट चलना होगा। सामान्य गति से चलने के बाद पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन स्तर की फिर से जानकारी करनी होगी।
यदि आक्सीजन स्तर 94 प्रतिशत या उससे ज्यादा है तो यह सामान्य स्थिति है। लेकिन यदि आक्सीजन स्तर 94 प्रतिशत से कम है या चलने के पहले आक्सीजन जो पल्स आक्सीमीटर से जांच कर नोट किया था, वह तीन प्रतिशत से नीचे जाता है, तो तत्काल होम आइसोलेशन के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देनी होगी।
खाली पेट काढ़ा का सेवन व करें गरारा
स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि होम आइसोलेशन में दिन में दो बार खाली पेट काढ़े का सेवन करें। भाप लेने व कुनकुने पानी में नमक डालकर दिन में दो बार गरारा करना भी लाभदायक है। गर्म पेय पदार्थ के साथ गर्म भोजन करना हितकर है।
आपातकालीन सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
कोरोना महामारी से बचने आपातकालीन सेवा के तहत जिला प्रशासन ने चार शिफ्ट के लिए मोबाइल नंबर जारी किए है। इसमे कोई भी फोन लगाकर कोरोना के तहत होने वाली परेशानी, समस्या, सलाह, दवा व अन्य प्रकार की जानकारी ले सकेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मोबाइल नंबर 7024071668, 8120108134, 8839229901, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक 9039890618, 7987127317, 8770073228, रात आठ बजे से दो बजे तक 7999221868, 9340172850, 7489555849 और रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक 8103214321, 8463025354, 9907146622 पर संपर्क कर आपात स्थिति में सहायता ली जा सकती है।