ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें
रायपुर। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि कोरोना चैन को तोड़ने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा 19 अप्रैल की सुबह तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। हम सबको लॉकडाउन के नियमों का मिलकर पालन करना है और पालन करवाना भी है।
विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग से लेकर वैक्सीन लगाने का काम लगातार किया जा रहा है। सभी सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दल के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं कि कैसे हम अपने प्रदेश के लोगों को इस महामारी से छुटकारा दिलाएं। इसके लिए जी-तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं।
उन्होंने इस कठिन समय में रात-दिन काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस लॉकडाउन को भी सफल बनाएं। कोरोना चेन को तोड़ें। इस चेन को तोड़ने में मदद करें। सभी वर्ग के लोगों से निवेदन किया है कि ज्यादा ज्यादा वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। भ्रम की स्थिति को दूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से जान बचाने की स्थिति संभव हो पाती है।
विकास उपाध्याय ने सभी से निवेदन किया है कि शारिक दूरी का पालन करें तथा मास्क को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन मास्क लगाकर ही कोई काम करें। सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। बार-बार हाथ धोते रहें। जिससे हम अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रख सकते हैं।