मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव
भोपाल! मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेशन में रहने और सतर्कता बरतने की अपील भी। दिग्विजय कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य हैं और फिलहाल दिल्ली स्थित अपने आवास में क्वारंटीन हैं।