कारोना काल में सांसद छत्तीसगढ़ी गीत तो विधायक सुंदरकांड से बढ़ा रहे मनोबल
सुंदरकांड से सुनने से दूर होता है भय, कोरोना काल में जरूरी: विकास
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने सुंदरकांड का वीडियो जारी किया है। इसे रायपुर पश्चिम विधानसभा के करीब एक लाख लोगों के मोबाइल तक पहुंचाने की कोशिश है। विकास ने कहा कि उनकी विधानसभा में हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। कुछ अस्पताल में है, तो कुछ होम क्वारंटाइन होकर उपचार कर रहे हैं। उन्हें अपनी मन की शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना भी जरूरी है।