इंदौर में पहली बार मिले 1813 नए कोरोना संक्रमित, सात की मौत
इंदौर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या पहली बार 1813 तक पहुंची। शुक्रवार को 8024 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए थे। अब तक 99 हजार 925 पाजिटिव मरीज शहर में मिल चुके हैं। शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 1092 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 729 मरीज स्वस्थ हुए।