ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

राज्य सरकार पर कोरोनो प्रबंधन में विफलता का आरोप लगाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

रायगढ़। छतीसगढ़ की भूपेश सरकार पर अकर्मण्यता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने अपने घर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिला भाजपा रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक धरना दिया।

जनता त्रस्त थी, कोरोनो के प्रभाव में, भूपेश बघेल मस्त थे असम के चुनाव में। कोरोनो से मरत हे, हर छानी हर द्वार, अब तो जागव निकम्मी भूपेश सरकार। कोरोनो से लड़ने में सरकार पूरी फैल है, अपनी प्राण खुद बचाओ, न बाबा है न बघेल है। न दवाई हे न इलाज हे, इहे भूपेश के राज है। धरना में इन्ही नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार के कारण कोविड 19 का संक्रमण बढ़ा है। अस्पतालों में अव्यवस्था, आक्सीजन सिलेंडर की कमी, दवाओं की कमी के कारण मौतों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में जनता कोरोना से कराह रही है, चारों ओर भय एवं अशांति का माहौल है। राज्य सरकार दिन ब दिन अपनी इच्छा शक्ति कम करती जा रही है। प्रदेश सरकार का सतही प्रयास भी धरातल में नहीं दिख रहा। जनता को उसके हाल में छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस विषम परिस्थितियों में वो जनता जनार्दन की दुखों को कम करने का सफल प्रयास करे। आज प्रदेश की जनता सरकार को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है परंतु सरकार जनता की तरफ मूकदर्शक बनी बैठी है। इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए एवं जनता के प्रति जवाबदारी निभाने के लिए भाजपा अब पूरी तरह से मैदान में है । राज्य सरकार की निरंकुशता के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करा रहे है ।

आज के धरना कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के मंत्री यूथ आइकन ओपी चौधरी, जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नााथ पाणिग्रही, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमवार, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर नायक, महामंत्री अरुण धर दीवान, सतीश बेहरा, जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार, कौशलेश मिश्रा, शांता साय, ज्योति पटेल, पुनीत चौहान, बब्बल पांडेय, जिला भाजपा के मंत्री रजनी राठिया, रथु गुप्ता, बिलिस गुप्ता, मीरा धरम जोह्ले, महेश साहू, लीनव राठिया, वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय, विवेक रंजन सिन्हा, शिला तिवारी, विकास केड़िया,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारी आलोक सिंह, पवन शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कुलकित चन्द्रा, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अरुण कातोरे, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकृष्ण नायक,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक अजा मोर्चा अध्यक्ष मोहन कुर्रे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ बैगा मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे।