पद्मश्री मंजूर एहतेशाम का निधन
भोपाल: पद्मश्री से सम्मानित जाने–माने लेखक मंजूर एहतेशाम का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार–सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। 73 वर्षीय मंजूर लंबे समय से बीमार थे और भोपाल के ही एक अस्पताल में भर्ती थे। निधन की वजह कोरोना नहीं है। उनके निधन से साहित्य जगत में सन्नाटा छा गया। भोपाल में 3 अप्रैल, 1948 को जन्मे मंजूर एहतेशाम सम्मान और पद्मश्री से अलंकृत हो चुके हैं।