ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

टूट गए सभी रिकॉर्ड, देश में 24 घंटे में 3.79 लाख से अधिक मामले, 3,646 की मौत, महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,83,68,096 हो गई है। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई। महाराष्ट्र में 1,035 और दिल्ली में 368 और लोगों ने जान गंवाई। इस तरह अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,04,812 हो गई है। दक्षिण भारत के राज्यों केरल और कर्नाटक में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

30,68,397 एक्टिव केस 

दक्षिण भारत के राज्यों केरल और कर्नाटक में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। रात एक बजे तक मिली जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 30,77,121 हो गई है। इस अवधि में 2,70,202 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 1,50,78,276 लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

तेजी से बढ़े मामले 

कोरोना की दूसरी लहर में मामलों में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया। देश में कोरोना संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख के पार हुआ था। इसी तरह 50 लाख का आंकड़ा 16 सितंबर और एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर के पार हुआ था जबकि 1.50 करोड़ का आंकड़ा इसी महीने की 19 तारीख को पार हुआ।

रिकवरी रेट घटी

सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 82.33 फीसद और मृत्युदर 1.12 फीसद हो गई है।

17,23,912 नमूनों की जांच 

आइसीएमआर के अनुसार 27 अप्रैल तक देश में 28,27,03,789 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। अकेले मंगलवार को 17,23,912 की जांच की गई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

देश में 24 घंटों के दौरान जिन 3,646 लोगों ने जान गंवाई हैं उनमें सर्वाधिक 1,035 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 368, उप्र में 265, छत्तीसगढ़ में 279, कर्नाटक में 229, गुजरात में 174, राजस्थान में 85, पंजाब में 142, हरियाणा में 95 और बिहार में 84 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

मौत के 78 फीसद हालिया मामले 10 राज्यों में

आंकड़ों के मुताबिक देश के जो राज्य कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं उनमें संक्रमण से मौतें भी ज्यादा हो रही हैं। मौतों के हालिया 78.53 फीसद मामले इन्हीं 10 राज्यों से सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। उसके बाद दिल्ली, उप्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश वे राज्य हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना से मर रहे हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 63,309-44.73

उत्तर प्रदेश 29,751-11.82

केरल 35,013-14.95

कर्नाटक 39,830-14.39

छत्तीसगढ़ 15,563-6.97

राजस्थान 16,613-5.63

गुजरात 14,120-5.38

तमिलनाडु 16,665 11.30

मध्य प्रदेश 12,758-5.38

15 करोड़ के करीब पहुंचा टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में 20 लाख से अधिक टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अब तक लगभग 14,98,77121 करोड़ टीके लग चुके हैं। अबतक 93,66239 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली डोज और 61,45,854 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 1,23,09,507 कार्मिकों को पहली और 65,99,492 को दोनों डोज मिल चुकी हैं। पैंतालिस से 60 साल की आयु वर्ग के 5,09,75,753 लोगों को पहली और 31,42,239 को दूसरी डोज मिल चुकी है। इसी तरह साठ साल से अधिक उम्र के 5,14,70,903 लोगों को टीके की पहली और 98,67,134 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को टीकाकरण के 103 दिन पूरे हुए। इस दिन शाम आठ बजे तक 20,49,754 लोगों को टीका लगाया गया।