वन्य जीव मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर बना रहे थे तेल, 2 शिकारी गिरफ्तार
उमरिया: पकड़े गए आरोपी में संतु बैगा सहित एक अन्य शामिल।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर तेल बनाने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानपुर बफर परिक्षेत्र में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पार्क प्रबंधन ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को दुर्लभ वन्य जीव मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर उसका तेल निकालते हुए गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी में संतु बैगा सहित एक अन्य शामिल हैं। दोनों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।