ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

भोपाल। बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का रविवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे यहां उपचाररत थे। कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

राठौर को दमोह विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव के दौरान वे संक्रमित हुए थे। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राठौर की पार्थिव देह को उनके गृह नगर ले जाने की अनुमति दी है। इस संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। राठौर विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी थे। कमल नाथ सरकार में वाणिज्यिक कर मंत्री थे। राठौर के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शोक जताते हुए कहा है कि यह उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर अपूरणीय क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बृजेंद्र राठौर नहीं रहे। मेरे निकटतम साथी योग्य राजनेता लोकप्रिय जन नेता इतनी जल्दी चले जाएंगे, कभी सोचा भी नहीं था। मेरे पारिवारिक सदस्य चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

संवेदनशील नेता थे राठौर, सभी दलों में थे निजी रिश्ते : शिवराज

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे सच्चे जनसेवक और नेक इंसान थे। वे स्वस्थ और स्वच्छ राजनीति के पक्षधर थे। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

राजनीतिक सफर

राठौर चार बार विधायक रहे। वे बुंदेलखंड अंचल के बड़े कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने निवाडी और पृथ्वीपुर दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा और जीता। वर्तमान में वे पृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक थे। वे मूलत: टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर के निवासी थे। क्षेत्र में उनकी छवि दबंग नेता के तौर पर थी। वे जनता के कार्यों के लिए समर्पित रहते थे और इसी कारण अधिकारियों से कई बार उनका विवाद भी हुआ।