रैली निकालकर बस स्टैंड छत्री चौक पर की भारत माता की आरती, हाथों में ध्वज थामे पहुंचे लोग
झाबुआ: झाबुआ में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में झाबुआ के आम लोग तिरंगा हाथ में थामकर इस गरिमामय आयोजन का हिस्सा बने। बस स्टैंड छतरी चौक पर भारत माता की आरती आरती हुई। पूरा बस स्टैंड तिरंगामय में हो गया। यहां चारों तरफ लोगों के हाथ में तिरंगा लहराता नजर आया।शाम करीब 5:00 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू हुई यात्रा पूरे नगर में होती हुई, शाम 6:00 बजे बस स्टैंड पहुंची। जहां पर लोगों ने भारत माता की की आरती की। तिरंगा रैली का आयोजन स्वराज अमृत महोत्सव समिति ने किया था। जिसमें बड़ी संख्या में झाबुआ के विभिन्न धार्मिक सामाजिक और शैक्षिक संगठनों ने हिस्सा लिया।