ग्रेटर नोएडा में बादमाश और पुलिस में मुठभेड़, नोएडा के टॉप 10 अपराधी की सूची में शामिल
उत्तर प्रदेश: बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।स्वतंत्रता दिवस को लेकर रविवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस देर रात LG गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी।तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर किस्म का लुटेरा किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहा है। पुलिस को जब वह बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और उसने अपनी बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।थोड़ा आगे चलकर वह बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल तरफ भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। घायल अवस्था में उस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें…भदोही में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, 50 हजार के इनामी गैंगेस्टर को लगी गोलीउत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज में पुलिस और 50 हजार के इनामी गैंगस्टर राजेश गोंड के बीच रविवार की रात में मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में बदमाश को हाथ और पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बदमाश पर हत्या, लूट, छिनैती सहित 15 से अधिक मुकदमें हैं। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी राजेश गोंड पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 15 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया गया है। उसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।