परेड की सलामी ली, कलेक्टर-एसपी सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
राजगढ़ (भोपाल): आज स्वतंत्रता दिवस समारोह राजगढ़ के परेड ग्राउंड में मनाया गया। उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9:05 बजे किया परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां मंच पर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एसपी अवधेश गोस्वामी की मौजूदी में ध्वजारोहण किया गया। यहां झंडा फहराने के बाद मंच से प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि ..तिरंगा भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है।हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश भर में एक अभूतपूर्व माहौल बना हुआ है। मध्यप्रदेश की हर गली, हर घर, हर प्रतिष्ठान, तिरंगा मय होकर, देश भक्ति में डूबा हुआ है। विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, इसकी शान न जाने पाए चाहे जान भले ही जान जाए। या निश्चय ही सौभाग्य,गर्व और प्रशंसा का विषय है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक नए वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, समृद्ध शाली, आत्मनिर्भर निर्मल भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री के वाचन के बाद प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण सलामी ली। जिसके बाद इस ग्राउंड पर स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग देशभक्ति गीतों पर अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के नागरिक गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल रहे।