ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट से पुलिस की धक्का-मुक्की,महिलाओं की चुन्नरियां फाड़ी,थानों में किए बंद

लुधियाना: धरनाकारियों को रोकते पुलिस कर्मचारी।पंजाब के लुधियाना में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पूरजोर प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। सुबह से पुलिस सड़कों पर थी, पुलिस को डर सताए जा रहा था कि कही मुख्यमंत्री के काफिले के सामने कोई प्रदर्शन न कर दे। इस बीच 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सदस्यों ने फिरोजपुर रोड़ पर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए करीब 100 पुलिस कर्मचारी सड़क पर तैनात थे। किसी तरह काले झंडे लेकर धरना दे रहे धरनाकारियों को पुलिस ने गुरू नानक भवन के पास रोक लिया। इस बीच धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प हो गई।पटियाला से लुधियाना धरना देने आई तजिंदर कौर ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। सरकार हमारे से धक्केशाही कर रही है। हम मेहनत और परीक्षा देकर आगे आए है। सरकार हमें बेरोजगार कर रही है। महिंद्रा कालेज से असिस्टेंट प्रो.जोधां सिंह ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट की भर्तियां सरकार ने रद् कर दी है। जिन कालेजों में प्रोफेसर काम कर रहे थे उन्हें वहां से हटाया जा रहा है।धरना दे रही महिलाओं से खसींटती पुलिस।हमारा मामला कोर्ट में लंबित रहा जिसकी पैरवाई भी सही से नहीं हुई। कोर्ट ने 30 सैकेंड में यह फैसला सुना दिया कि 1158 के लिए भर्ति रद् कर दी गई है इस फैसले से हमारे घरों का चुहल्ला बुझा दिया है। यदि हमारी सुनवाई अदालत में डबल बैंच पर नहीं की जाती तो हम पूरजोर विरोध जारी रखेंगे।काला झंडा हमारे विरोध का प्रतीक है। तिरंगा झंडा का हम सम्मान करते है। संविधान में मिले हक की बदौलत ही आज धरना दिया जा रहा है। पिछली 8 अगस्त को भर्ती रद्द हुई थी, इसके बाद लगातार भगवंत मान से मिलने का समय मांग रहे है लेकिन हमारी सुनवाई नहीं की जा रही। हमारे करीब 100 साथियों को थाना सराभा नगर ले जाया गया है। कुछ धरनाकारियों को पंजाबी भवन में बंद किया गया। छात्रों को बेरोजगार किया गया है।पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्कीधरनकारियों के साथ पुलिस की लगातार धुक्का-मुक्की चलती रही। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बसों में धकेला और थाना सराभा नगर पहुंचाया। इस बीच धरना देने आई कई महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी चुन्नरिया धक्का मुक्की दौरान फाड़ी है।महिलाओं का कहना है कि भगवंत मान स्टेडियम में महिलाओं को शिक्षित करने या महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे है, वहीं आज उन्हीं के राज में महिलाओं पर पुलिस अत्याचार कर रही है। महिलाओं की चुन्नियां उतर रही है और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे है। महिलाओं का कहना है कि आज यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो ये सरकार लोगों ने बनाई है लेकिन ये आम आदमी पार्टी की सरकार न होकर खास आदमी की सरकार बन गई है और मुख्यमंत्री लोगों की पहुंच से दूर हो चुका है।