ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

ऐतिहासिक शहर रामपुर में चारों तरफ आजादी की वर्षगांठ की धूम

रामपुर: ऐतिहासिक गांधी समाधि स्थल पर ध्वज आरोहण करते राज्यमंत्री बल्देव औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, डीएम रविन्द्र मांदडदेश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने पर रामपुर में भी पूरे देश की तरह जश्न ए आजादी मनाया गया। रामपुर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भक्ति से सराबोर नजर आया। जिले के आम और खास जगहों पर देश की आन, बान, शान तिरंगा फहराया गया और उसे सलामी दी गई। हर उम्र के लोगों के हाथ में विश्व विजयी तिरंगा दिखाई दिया। साथ ही इस मौके पर देश को आजादी दिलाने वाले महान नायकों को शीश झुका कर नमन किया गया। अमर शहीदों को याद किया गया और उनके जंगे आजादी में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।ऐतिहासिक गांधी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्यमंत्री बल्देव औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, डीएम रविन्द्र मांदड व अन्यजिले के विकासखंड चमरउवा कार्यालय पनवड़िया पर जश्न ए आजादी मनाते कार्मिककलेक्ट्रेट में डीएम ने सपरिवार किया ध्वज आरोहणरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:00 बजे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मानगढ़ ने ध्वज का आरोहण किया। रविंद्र कुमार मांदड़ सपरिवार इस मौके पर मौजूद रहे और कलेक्ट्रेट कर्मियों को संबोधित किया। उन्हें देश को मिली आज़ादी की कीमत समझाई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।ऑल इंडिया विकलांग सेवा संगठन के शहर स्तिथ कार्यालय पर दिव्यांग जश्न ए आजादी मनाते हुएकॉमर्स के शिक्षक सनी अरोड़ा ने छात्र, छात्रों के साथ मिलकर Accounts को तिरंगे में रंग दिया।ऐतिहासिक गांधी समाधि स्थल पर राज्यमंत्री ने फहराया झंडापूरे देश में दिल्ली के बाद सिर्फ रामपुर में स्थित गांधी समाधि में बापू की अस्थियां दफन हैं। गांधी समाधि पर आज सुबह 9 बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ सहित शहर के नागरिकों ने झंडा फहराया। इस मौके पर गांधी समाधि पर सभी ने पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर शहर के नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पुलिस लाइन में एसपी ने फहराया झंडा, पुलिस कर्मियों को किया सम्मानितरामपुर की पुलिस लाइन में 15 अगस्त के मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा देश का प्यारा झंडा फहराया गया। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को अशोक कुमार शुक्ला ने संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा देश को आजादी किस प्रकार मिली, इस पर रोशनी डाली गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी गई।वृद्ध आश्रम में पुलिसकर्मी जश्न ए आजादी मनाते हुएपुलिस पहुंची वृद्धजनों के बीचक्षेत्राधिकारी नगर अनुज चौधरी और सिविल लाइन थाने के स्टेशन हेड ऑफिसर लव सिरोही ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर वृद्ध आश्रम में जश्न ए आजादी मनाई। इस मौके पर वृद्धजनों की सेवा की, उन्हें मिठाई खिलाई। वृद्धजन पुलिस कर्मियों को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।उप्र उघोग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता जश्ने आजादी मनाते हुएपुलिस लाइस में एसपी अशोक शुक्ला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुएजिला अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुएजश्ने आजादी के मौके पर महिला कल्याण समिति रैली निकालते हुए