ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इंडियन आर्मी अग्निपथ अग्निवीर फीमेल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी में महिला अग्निवीरों की भर्ती मिलिट्री पुलिस में की जाएगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर कहा गया कि मिलिट्री पुलिस में महिला अग्नवीरों की भर्ती रैली के नोटिफिकेशन संबंधित मुख्यालय आरटीजी जोन  जारी करेंगे। बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन बेंगलुरु में एक नवंबर से 3 नवंबर तक मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर भर्ती रैली कराएगा। बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन की इस भर्ती रैली में कर्नाटक, केरस, लक्षद्वीप व माहे की महिलाएं शामिल हो सकेंगी। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। उम्मीदवारों का वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इस रैली के एडमिट कार्ड संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 अक्टूबर से 31  अक्टूबर के बीच भेजे जाएंगे।