ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

लोक कलाकार अपनी कला का कर रहे प्रदर्शन, वाद्य यंत्रों और गायन से दे रहे बधाई

मथुरा: भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के लिए मथुरा नगरी दुल्हन की तरह सजी है तो लोक कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा नगरी दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। नंदलाल के आगमन को लेकर हर तरफ उत्साह, उमंग और मस्ती दिखाई दे रही है। देश के अलग अलग राज्यों से आए लोक कलाकार भगवान अपनी कला के जरिए भगवान को लुभा रहे हैं।हरियाणा से आए कलाकारों का बीन बैंड का प्रदर्शन श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नगाड़ों पर थाप भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर रही है।बीन बैंड की धुन भगवान के जन्मोत्सव में लगा रही चार चांदहरियाणा के पलवल से आया लोक कलाकारों का ग्रुप मथुरा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में यह ग्रुप श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर रहा है। परंपरागत वाद्य यंत्रों से निकलने वाली मधुर धुन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है।हवा सिंह नाथ के बनाए बीन बैंड ने मथुरा में समां बांध दिया है। हर भक्त उनकी धुन को सुनकर खिंचा चला आ रहा है।1986 में बना ग्रुपहरियाणा के पलवल में रहने वाले 85 वर्षीय बाबा हवा सिंह नाथ पहले बीन बजाते और अपने परिवार का पेट पालते थे। बाबा हवा सिंह नाथ की बीन बजाने की कला धीरे-धीरे आस-पास के क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने लगी। इसके बाद 1986 में हवा सिंह नाथ ने अपने जैसे बीन बजाने वाले कलाकारों का एक ग्रुप बनाया और नाम दिया बीन बैंड ग्रुप।देश के साथ विदेशों में भी दे चुके प्रस्तुतिबीन बैंड के ये कलाकार देश में होने वाले बड़े आयोजन में अपनी प्रस्तुति देते हैं। बीन बैंड के एक कलाकार ने बताया कि वह देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यह ग्रुप इटली, दुबई, रसिया, अमेरिका में भी कार्यक्रम कर चुका है।इटली, दुबई, रसिया, अमेरिका में कार्यक्रम कर चुके इस ग्रुप में 100 सदस्य हैं, जिनमें से 10 मथुरा में लोगों को धुनों पर झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।श्री कृष्ण जन्म उत्सव में प्रस्तुति देना सौभाग्य की बातश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद दो दिन श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाता है। इस उत्सव में संस्कृति विभाग के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यह ग्रुप मथुरा आया हुआ है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी प्रतिभा दिखाने आए ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि वे बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो इतने पवित्र पर्व पर यहां आने का अवसर मिला।ग्रुप में हैं सौ सदस्यहरियाणा के इस बीन बैंड ग्रुप में 100 सदस्य हैं। लेकिन मथुरा में 10 ही सदस्य यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बीन बैंड की धुन पर कलाकार न केवल वाद्य यंत्रों को बजा रहे थे, बल्कि उनसे निकलने वाली धुन पर भी जमकर थिरक रहे थे।