ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

मध्य प्रदेश में बारिश हाेने के आसार बढ़े, गिरेगा दिन का तापमान

भाेपाल।अरब सागर में मौजूद चक्रवाती तूफान ताक्टे का असर मध्यप्रदेश पर दिखने लगा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानाें पर बने पांच वेदर सिस्टम के कारण रविवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलाें में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।इसके तहत तेज हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर शनिवार काे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्रीसेल्सियस शाजापुर में दर्ज किया गया। यह देश में सबसे अधिक भी रहा। चक्रवाती तूफान ताक्टे के 18 मई काे गुजरात काेस्ट से टकराने की संभावना है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियाें में और तेजी आने के भी आसार हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट हाेगी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जाे सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण बादल आने से पूरे देश में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार काे देशभर में सबसे अधिक 43 डिग्रीसे. तापमान शाजापुर में रिकार्ड किया गया। साहा के मुताबिक रविवार काे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलाें में बारिश हाेने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ेंगी। बरसात का यह सिलसिला रूक-रूक कर तीन-चार दिन तक भी बना रह सकता है।

पांच वेदर सिस्टम हैं सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बने तूफान के अलावा वर्तमान में अलग-अलग स्थानाें पर पांच वेदर सिस्टम भी सक्रिय हैं। इसके तहक उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षाेभ ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में मौजूद है। दक्षिणी पाकिस्तान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पश्चिमी मप्र हाेकर मराठवाड़ा तक एक द्राेणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मध्य में भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में रविवार से तेज बौछारें पड़ने के आसार बन गए हैं।