ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सप्तमी पर तीन लाख श्रद्धालुओं ने टेका देवी शारदा के चरणों में मत्था

सतना: मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा के दरबार में नवरात्रि का मेला चल रहा है। यहां भक्तों का रेला लगा हुआ है। सप्तमी पर यहां लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं ने माता के चरणों मे मत्था टेका। अष्टमी पर भी देवी दर्शन के लिए भक्तों की कतार रात से ही लगी हुई है।अलौकिक शक्तियों का केंद्र माने जाने वाले विन्ध्य पर्वत श्रृंखला के मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा के दर्शन के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु अब तक मैहर पहुंच चुके हैं। रविवार को सप्तमी तिथि पर लगभग 3 लाख भक्तों ने मातेश्वरी के श्री चरणों मे शीश नवा कर उनकी कृपा प्राप्ति की प्रार्थना की।यह इस बार की नवरात्रि में एक दिन में मां के दरबार लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी संख्या है। अष्टमी तिथि पर सोमवार को दर्शन के लिए भी भक्तों की लाइन रात से लग गई।अष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है।अष्टमी पर दर्शन करने के लिए मंदिर में लगी भक्तों की कतार।नवमी तक रहेगी भीड़सुबह पुजारी पवन महाराज ने माता की श्रृंगार आरती उतारी और फिर जयकारों के बीच दर्शन -पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। अनुमान है कि मैहर नवरात्रि मेले में भक्तों का रेला विजयादशमी तक नजर आएगा, किंतु नवमी तक भीड़ अब इसी तरह बनी रहेगी।पुलिस ने 45 लोगों को परिजनों से मिलायानवरात्रि मेले में माता के दर्शन करने देश के अलग-अलग स्थानों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस ने इंतजाम कर रखे हैं। श्रद्धालुओं के विश्राम, पेयजल और इलाज के प्रबंध मेला क्षेत्र में हैं। पुलिस कर्मी सेवा भाव के साथ बुजुर्गों को माता के दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं। कोई सहारा दे रहा है, तो कोई गोद में उठा कर उनकी हाजिरी लगवा रहा है। पुलिस का खोया पाया केंद्र भी मेले में बिछड़े लोगों को उनके अपनों तक पहुंचा रहा है। एडिशनल एसपी एसके जैन ने बताया कि सप्तमी को 45 लोगों को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलवाया।रोशनी से जगमग माता रानी का दरबार।मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता रानी।