ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

पड़ोसी ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो,पति ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने अपनी ही पड़ोसन से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। महिला प्रेग्नेंट हुई तो उसका जबरदस्ती अबार्शन भी करा दिया। यह बात महिला के पति को पता चली तो उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी की धमकी और दुष्कर्म से तंग आकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव में एक महिला अपने पति और बेटी के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी आर्यन रत्नाकर ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच आरोपी चुनाव प्रचार के बहाने उसके घर आया और छेड़छाड़ा शुरू कर दी। साथ ही बात नहीं करने पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। इससे डरकर महिला ने बातचीत शुरू कर दी।

दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

आरोप है कि 27 जनवरी 2020 की रात आरोपी आर्यन ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर धमकी देने लगा कि अगर मिलने नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने पुलिस को बताया कि मना करने पर आरोपी ने वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। साथ ही धमकाया कि पूरे गांव में इसे दिखा देगा। इस डर से महिला फिर आरोपी से बार-बार मिलने जाने लगी। लगातार दुष्कर्म के चलते महिला प्रेग्नेंट हो गई।

प्रेग्नेंट हुई तो करा दिया गर्भपात

महिला का कहना है कि जब उसने यह बात आरोपी आर्यन को बताई तो उसने अपने भतीजे जेनिथ सोनी से गर्भपात की दवाई मंगवाकर जबरदस्ती खिला दिया।18 दिसंबर 2020 को आरोपी फिर दुष्कर्म कर रहा था तो महिला की सास ने देख लिया। उसने आरोपी को गालियां देते हुए भगा दिया और अपने बेटे को सारी बात बताई। इस पर महिला के पति ने आरोपी को धमकाया और दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इस पर महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया।

शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके आकर रहने लगी और आरोपी को बताया कि उसके कारण पति-बच्चे छूट गए। इस पर आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। इसका पता चलने पर दिसंबर 2021 में महिला के पति ने खुदकुशी कर ली। महिला ने फिर आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। साथ ही महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर महिला थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।