ब्रेकिंग
तुलसी जयंती पर रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के लिए सरयू साहित्य परिषद द्वारा तैयारियों के संबंध हुई बैठक विधायक इंद्र साव ने किया आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का उद्घाटन भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न...

अज्ञात बदमाशों ने कर दी व्यापारी की हत्या, गले की चेन भी लूटी, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर: इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सब्जी व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी। लूटपाट और हत्या से पहले सब्जी व्यापारी ने बदमाशों से संघर्ष भी किया था। व्यापारी की गले की चेन भी गायब है। गले पर खरोंच भी है। व्यापारी सब्जी लेने मंडी जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना चाणक्यपुरी से चौइथराम मंडी की ओर जाने वाले ब्रिज पर हुई है।

मामला इंदौर के गुमास्ता नगर की है जहां पर रहने वाले 40 साल के चंदन भावसार सब्जी मंडी जा रहे थे। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केशरबाग ब्रिज पर बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया और चाकू दिखाकर लूटपाट करने लगे। चंदन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और रुपये सोने की चैन लेकर फरार हो गए। मृतक चंदन के पिता के मुताबिक ब्रिज की लाइट बंद होने के कारण उनके बेटे पर बदमाशों ने हमला किया। उसके गले पर छीना झपटी के निशान है। साथ ही उसके गले से सोने की चेन गायब है। प्रारभिक जांच में सामने आया कि बदमाश लूटपाट करना चाहते थे। चंदन और बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। लूट और अन्य रंजिश के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।