दिल्ली से वापस लौटे सिंहदेव का बड़ा बयान, आलाकमान के निर्णय का इंतजार रहेगा
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से वापस लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे पर 28 दिन दिल्ली में रहा। आना जाना लगा रहा। राहुल गांधी से 2 बार मुलाक़ात हुई। आलाकमान की राय हमने जानी समझी, निर्णय उनके पास सुरक्षित है।