ब्रेकिंग
खड़ी ट्रैकों में हो रही लगातार चोरी से परेशान भाटापारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन पद यात्रा करते हुए शहर थाने में ज्ञापन सौंपा गया भाटापारा में ब्राउन शुगर का कारोबारी गिरिफ़्तार,ड्रग्स विभाग निष्क्रिय,युवाओं का भविष्य अंधकार में ,गृह मंत्री त्यागपत्र देवे—सुशील शर्मा भाटापारा/सिमगा के शराब दुकानों में शराब ओवर रेट पर बिक्री की जा रही है-प्रशासन तत्काल बंद कराये-सुशील शर्मा युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म...

आगरा बटेश्वर घुमाने के बहाने ले गया था पति, नदी से निकलकर पहुंची पत्नी ने दी जानकारी

फिरोजाबाद: नदी से निकलकर पहुंची महिला ने सुनाई व्यथापत्नी को घुमाने के बहाने लेकर गए पति ने पत्नी को नदी में धक्का दे दिया। थाना नारखी क्षेत्र का मूल निवासी युवक आगरा में किराए पर रहकर टेलरिंग का काम करता है। वह उसे आगरा के बटेश्वर लेकर गया था। अंधेरा होने के कारण पति उसे मरा हुआ समझकर वापस लौट आया। पत्नी भी किनारे पर होने के कारण बाहर निकल आई और वापस लौटकर उसने पूरी घटना बताई। इस मामले को लेकर नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पति को आगरा के सिकंदरा थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है।पति पत्नी के बीच हुआ था झगड़ासिरसागंज के नगला मदारी निवासी संतोषी की शादी 8 वर्ष पहले नारखी के खुशालपुर निवासी अरविंद से हुई थी। दो साल से अरविंद आगरा के रुनकता में किराए के कमरे में रहकर टेलरिंग करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। संतोषी के भाई चंद्रकांत ने बताया के पति पत्नी में किसी बात को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इसके बाद अरविंद बहाने से पत्नी को अपने साथ बटेश्वर ले गया। वहां यमुना के पुल से संतोषी को उसने फेंक दिया। इसके बाद वापस आगरा आ गया। जब वे लोग आगरा पहुंचे तो अरविंद संतोषी के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। इसी बीच शनिवार को संतोषी ने फोन कर घटना की सूचना दी।महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोपरास्ते में जबरन पिलाई बीयरसंतोषी ने बताया कि अरविंद ने उसे रास्ते में जबरन बीयर पिलाई और नशे में होने पर रात लगभग आठ बजे नदी में फेंक दिया। वहां पानी घुटनों तक था। इससे वह निकल आई और पूरी रात किनारे पर पड़ी रही। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से उसने भाई को फोन किया। इसके बाद नसीरपुर थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इंस्पेक्टर नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला के शरीर पर मारपीट के निशान है। नदी में फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है। महिला की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। संतोषी का आरोप है कि अरविंद ने रास्ते में खुद शराब पी थी और उसे जबरन बीयर पिला दी। रात में नदी में फेंकने के बाद वह फिर से वहां उसे पहुंचा था। एक घंटे तक वहीं खड़ा रहा और बाद में वापस चला गया। संतोषी का आरोप है कि उसका पति दूसरी औरत से शादी करना चाहता है। इसलिए उसे नदी में फेंका था।