ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

आज शाम तक धान की खरीद शुरू करने की मांग; कल GT रोड करेंगे जाम

अंबाला: किसानों के बीच पहुंचे BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।हरियाणा में आढ़ती अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। उधर, किसान फिर एक बार सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने आज गुरुवार शाम तक धान की सरकारी खरीद शुरू न करने पर कल शुक्रवार को GT रोड जाम करने का ऐलान किया है।BKU चढूनी ग्रुप से जुड़े अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के किसान शुक्रवार को सुबह 10 बजे शाहाबाद बराड़ा रोड पर एकत्रित होंगे। इतना ही नहीं, BKU चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी किसानों को ट्रेक्टर के साथ शाहाबाद पहुंचने का आह्वान किया है।बता दें कि आढ़ती ई-नेम प्रणाली का विरोध करने के साथ-साथ अन्य कई मांगों को लेकर 19 सितंबर से हड़ताल कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आढ़तियों ने आज से करनाल में अमरण अनशन शुरू कर दिया है।उधर, अनाज मंडियों में धान खरीद का कार्य प्रभावित होने के कारण किसानों और मजदूरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अब किसानों ने भी सरकार को धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अल्टीमेटम दे दिया।