ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस

भोपाल ।  मध्य प्रदेश का 67वें स्थापना दिवस जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। एक से सात नवंबर तक जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चि-त 50 लाख हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित होंगे। तीन नवंबर को सभी जिला मुख्यालय पर एक साथ 67-67 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्थापना दिवास पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर हम सब आगामी स्थापना दिवस तक के लक्ष्य तय कर उन्हें प्राप्त करने का संकल्प लेंगे। प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। एक से सात नवंबर तक गतिविधियां नर्मदा जी और श्री महाकाल लोक पर केंद्रित होंगी। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चि-त पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा अन्य लाभ वितरण जिलों में आयोजित कार्यक्रम में किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की भावना को अभिव्यक्त करते हुए उत्सव और आनंद के वातावरण में होंगे। बैठक में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह वर्चुअली शामिल हुए।
एक नवंबर- प्रभात फेरी और भोपाल के लाल परेड मैदान पर गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति।
दो नवंबर- लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन।
तीन नवंबर- स्वच्छता गतिविधियां, ग्रामीण खेल और व्यंजन प्रतियोगिताएं।
चार नवंबर- एक जिला-एक उत्पाद को लेकर गतिविधियां।
पांच नवंबर- प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों से जुड़ी प्रतियोगिताएं।
छह नवंबर- पौधारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित गतिविधियां।
सात नवंबर- जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम