ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बैंक से पैसा गबन कर कैशियर ने जुआ-सट्‌टा में लगाया, इसलिए पुलिस बरामद नहीं कर पाई

रायपुर: किशन बघेलराजेंद्रनगर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में 5.59 करोड़ घोटाले के मोस्ट वांटेड कैशियर किशन बघेल की बुधवार को पुलिस रिमांड खत्म हो गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं। आरोपी से पुलिस गबन का पैसा बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी पूरे पैसे जुआ और सट्टा में हार गया है। कुछ पैसों को निजी कार्यों में खर्च किया। पुलिस पूछताछ में ज्यादा जानकारी भी नहीं निकाल पाई है।सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि राजेंद्रनगर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में किशन बघेल कैशियर है। आरोपियों को जब भी पैसों की जरूरत होती थी। वह बैग में कभी 10 के सिक्के तो कभी नोट भरकर घर ले जाता था। उसने अपने रिश्तेदारों के नाम से खाते खोले और बैंक से पैसे उनके खाते में ट्रांसफर करता रहा। उसने अपनी बेटी के खाते में भी 1 करोड़ से ज्यादा जमा किए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पूरा पैसा जुआ-सट्‌टा में लगाया था, जिसे वह हार गया है।उसके पास कुछ नहीं है। पुलिस ने कुछ खातों की जानकारी निकाली है। जिन खातों में किशन ने पैसा जमा किया। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस जांच कर रही है कि किशन ने पैसा क्यों ट्रांसफर किया है। पुलिस ने बताया कि पैसा हेराफेरी करने के लिए किशन ने रिश्तेदारों के नाम पर खाता खोला था। उन खातों में ही गबन का पैसा ट्रांसफर करता था।