ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मेरठ में  750 मीटर लंबी सुरंग की बोरिंग पूरी; कर्मचारियों ने तिरंगा फहराकर मनाया जश्न

मेरठ: मेरठ बेगमपुल पर रेपिड रेल के लिए पहली सुरंग की खुदाई पूरी, इस सुरंग से होकर गुजरेगी रेपिड रेलदिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर की पहली सुरंग का मेरठ में ब्रेकथ्रू किया गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर NCRTC के MD विनय कुमार सिंह ने रिमोट का बटन दबाकर इस 750 किमी लंबी सुरंग का ब्रेकथ्रू किया। रैपिड रेल के संचालन के लिए 750 किमी लंबी सुरंग की खुदाई पूरी हो चुकी है।इस अवसर पर RRTS कर्मचारियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाकर जश्न मनाया। आपको बता दें कि दिल्ली से मेरठ के बीच 2025 तक रेपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। यह देश की पहली रैपिड रेल है।4 महीने में हुई 750 मीटर सुरंग खुदाईआरआरटीएस के कर्मचारी सुरंग ब्रेकथ्रू के अवसर पर जश्न मनाते हुए।इस सुरंग की खुदाई में पूरे 4 महीने का समय लगा है। सुदर्शन 8.3 (टनल बोरिंग मशीन) को गांधी पार्क में निर्मित लॉन्चिंग शाफ्ट से लॉन्च किया गया था और अब इसे बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन से रीट्रीव किया जाएगा। रैपिड कॉरिडोर के लिए बन रही 3 सुरंगों में यह पहली सुरंग का फर्स्ट ड्राइव है। दो अन्य सुरंगें 8.1 और 8.2, भैसाली से फुटबॉल चौक तक 1.8 किमी लंबी समानांतर तैयार हो रही हैं।6.5 मीटर चौडी सुरंग से गुजरेगी रैपिडकर्मचारियों ने यहां तिरंगा फहराया और भारत माता के नारे लगाए।इस 750 मीटर लंबी सुरंग में 3500 से अधिक प्री-कास्ट सेगमेंट का उपयोग किया गया है। टनलिंग प्रक्रिया में, इन सेगमेंट को बोर की गई टनल में इंसर्ट किया जाता है और सात खंडों को जोड़कर एक रिंग का निर्माण किया जाता है। प्रत्येक सेगमेंट 1.5 मीटर लंबा और 275 मिमी.मोटा होता है। इन सेगमेंट और रिंग को बोल्ट की मदद से जोड़ा जाता है। सुरंग का व्यास 6.5 मीटर है। मेट्रो सिस्टम की तुलना में, देश में पहली बार इतनी बड़ी आकार की टनल का निर्माण किया जा रहा है।एक कॉरिडोर में दौड़ेगी मेट्रो, रैपिड रेलसुरंग के ब्रेकथ्रू के दौरान की तस्वीरें।मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल मेरठ में अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। मेरठ सेंट्रल और भैसाली मेरठ मेट्रो स्टेशन हैं जबकि बेगमपुल स्टेशन आरआरटीएस और मेट्रो दोनों मिलेंगी। एनसीआरटीसी मेरठ में आरआरटीएस नेटवर्क मेरठ मेट्रो प्रदान करने जा रहा है, जिसमें 21 किमी. की दूरी में 13 स्टेशन होंगे।