ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

धार जिले के कुक्षी में दो समुदाय के बीच विवाद, पुलिस बल तैनात

कुक्षी । मध्‍य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद कुक्षी के चूनाभट्टी इलाके में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पक्षों में पटाखे छोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। कुक्षी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के भट्टी मोहल्ले में यह घटना हुई। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात्रि को पटाखे छोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों द्वारा रात्रि में ही पुलिस थाने कुक्षी पर जाकर आवेदन दिया गया। एसडीओपी दिलीप सिंह बिलवाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को फरियादी रणजीत पिता रेमसिंह बामनिया निवासी भट्टी मोहल्ला की रिपोर्ट पर छह लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वही दूसरे पक्ष के आवेदन पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार हालात नियंत्रण में हैं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्‍त पुलिस बल को तैयार रखा गया है।