ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बकरियों पर जादू-टोने करने के आरोप पर गहराया था विवाद

भिंड। भिंड के अमायन थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों में लाठी-डंडे चले। एक भाई की बकरियां बीमार हो रही थी। इस बात पर उसने दूसरे भाई पर जादू टोने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों झगड़ गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।ये मामला शुक्रवार की शाम अमायन थाना क्षेत्र का है। गहेली गांव में रहने वाले भोला सिंह बघेल और शिवसिंह बघेल पुत्र विद्याराम, दोनों सगे भाई है। दोनों के बीच बीती शाम को बकरियाें के बीमार होने पर विवाद हो गया। पिछले कुछ दिनों से भोला सिंह बघेल की बकरियां बार-बार बीमार हो रही थी। कुछ बकरियां बीमारी के कारण मर भी गई। इस बात का दोष भोला ने अपने भाई शिवसिंह पर लगाया। पुलिस के मुताबिक भोला ने अपने भाई शिवसिंह पर दोष लगाते हुए कहा कि वो किसी तांत्रिक से मिलकर बकरियां बीमार कर रहा है। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे को गालियां देना शुरू की। इसके बाद दाेनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने फरियादी भोला की शिकायत पर शिव सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।