ब्रेकिंग
युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म... नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने विधायक इन्द्र साव को बांधी राखी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को किया गया गिर... नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में विधायक इन्द्र साव ने ध्वजारोहण किया, इसके पूर्व भारत माता कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारं...

मुंबई में एक दिन पहले मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश, हाई टाइड की संभावना के बीच जगह-जगह जलभराव

मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक दिन पहले बुधवार को मुंबई में दस्तक दे दी। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी है। देश की वित्तीय राजधानी और उपनगरों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में जल-जमाव की भी सूचना है। इससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं कुछ बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट किए गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा है कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की हाई टाइड आने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश जारी रही तो मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

शहर में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। आइएमडी मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने कहा कि आज मुंबई में मानसून का आगमन हो गया है। शहर और उपनगरों के कई हिस्सों में सुबह गरज के साथ भारी बारिश हुई। आइएमडी के अनुसार, कोलाबा में 77.4 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में 59.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को आइएमडी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्रों सहित कोंकण के सभी जिलों में 9 से 12 जून तक चार दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

हाई टाइड आने की संभावना

बीएमसी के अनुसार, बुधवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में द्वीप शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 48.49 मिमी, 66.99 मिमी और 48.99 मिमी  बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 11.43 बजे 4.16 मीटर की हाई टाइड आने की संभावना है। आइएमडी ने शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।  अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। आइएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की थी।

सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पर जलभराव

मुंबई में भारी बारिश होने के बाद कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया है। सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। कुर्ला और सीएसएमटी के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं एहतियात के तौर पर रोक दी गई हैं। पानी कम होते ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी। मध्य रेलवे सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण सीएसएमटी-वाशी के बीच हार्बर लाइन पर सुबह 10.20 बजे से ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। सायन-कुर्ला खंड में जलभराव के कारण मेन लाइन पर सुबह 10.20 बजे से सीएसएमटी-ठाणे से सेवाएं रोक दी गई हैं।