ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

मुंबई में एक दिन पहले मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश, हाई टाइड की संभावना के बीच जगह-जगह जलभराव

मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक दिन पहले बुधवार को मुंबई में दस्तक दे दी। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी है। देश की वित्तीय राजधानी और उपनगरों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में जल-जमाव की भी सूचना है। इससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं कुछ बेस्ट बसों के रूट डायवर्ट किए गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा है कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की हाई टाइड आने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश जारी रही तो मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

शहर में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। आइएमडी मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने कहा कि आज मुंबई में मानसून का आगमन हो गया है। शहर और उपनगरों के कई हिस्सों में सुबह गरज के साथ भारी बारिश हुई। आइएमडी के अनुसार, कोलाबा में 77.4 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में पिछले 24 घंटों में 59.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को आइएमडी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्रों सहित कोंकण के सभी जिलों में 9 से 12 जून तक चार दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

हाई टाइड आने की संभावना

बीएमसी के अनुसार, बुधवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में द्वीप शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 48.49 मिमी, 66.99 मिमी और 48.99 मिमी  बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 11.43 बजे 4.16 मीटर की हाई टाइड आने की संभावना है। आइएमडी ने शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।  अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। आइएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की पुष्टि की थी।

सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पर जलभराव

मुंबई में भारी बारिश होने के बाद कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया है। सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। कुर्ला और सीएसएमटी के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं एहतियात के तौर पर रोक दी गई हैं। पानी कम होते ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी। मध्य रेलवे सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण सीएसएमटी-वाशी के बीच हार्बर लाइन पर सुबह 10.20 बजे से ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। सायन-कुर्ला खंड में जलभराव के कारण मेन लाइन पर सुबह 10.20 बजे से सीएसएमटी-ठाणे से सेवाएं रोक दी गई हैं।