ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

बढ़ी मानसून की रफ्तार, आज भी मुंबई- झारखंड में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में गर्मी से कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से पड़ रही भंयकर गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। दिल्लीवासियों को फिलहाल शुक्रवार तक इस उमस-भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कल यानी 11 से 12 जून के आस-पास मौसम में जरूर बदलाव आएगा। वहीं  मानसून की बात करें तो मुंबई को भिगाने के बाद दूसरे राज्यों में भी धीरे-धीरे मानसून बढ़ रहा है। हालांकि, आज भी मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के सांताक्रूज में 227.1 मिमी और कोलाबा में 83.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आज से शुरू हो जाएगा। 12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कल तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा मानसून

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 11 जून के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इसका असर मानसून पर दिखेगा। मौसम विभाग का मानना है कि 11 जून तक मानसून महाराष्‍ट्र के बाकी हिस्‍सों सहित तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात तक मानसून पहुंचने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त हलचल की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके तहत मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी भी दर्ज की गई है। रिपोर्ट की मानें तो मौजूदा स्थिति में दक्षिण-पश्चिम मानसून तय तारीख से पहले मघ्य प्रदेश पहुंच सकता है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू हो सकता है।

तीन दिनों में झारखंड पहुंचेगा मानसून (Jharkhand Weather Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रही है। इसके चलते अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है।

जानें उत्तरांखड का मौसम

उधर, उत्तराखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार से यहां पर कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यहां पर स्थित नैनीताल में तड़के तीन बजे से एक घंटे जोरदार बारिश हुई। फिलहाल कोहरे के बीच रिमझिम बारिश जारी। ऐसे में लोगों को उमस से राहत है। पछुआ हवा के कारण बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया।