ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

मुंबई में बारिश से भारी जाम, हिमाचल में बिजली गिरने की चेतावनी, दिल्लीवालों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार

नई दिल्ली। चार दिन से गलत साबित हो रहे पूर्वानुमानों के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई। हालांकि मानसून की गति धीमी पड़ने के कारण झमाझम बारिश के लिए दिल्ली वालों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उधर, पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पंजाब में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में भी मानसून समय से पहले पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में पूरे हरियाणा पर मानसूनी बादल छा जाएंगे। प्रदेश के कई शहरों में आज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कुछ शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

महाराष्‍ट्र के मुंबई में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई निचले इलाकों में जमजमाव हो गया है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में एक दिन पहले ही मानसून ने दस्‍तक दे दी थी। मौसम विभाग ने मुंबई में 17 जून को बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की थी, लेकिन शहर के लोगों को आज से ही भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। बीएमसी ने भांडुप, पवई और विक्रोली इलाके के लोगों को जगह खाली करने और सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

पंजाब के कई शहरों में 16 व 17 जून को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बारिश लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस बार मानसून में सामान्‍य से अधिक बरसात होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अच्‍छी फसल होने की उम्‍मीद किसानों को है।

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में आज भारी बारिश, बिजली गिरने व आंधी चलने की चेतावनी मौसम विभाग द्धारा जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से 21 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश। दो दिनों के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम करवट बदल रहा है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व नैनीताल में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है, क्‍योंकि उत्‍तराखंड में बारिश के दौरान भूस्‍खलन की काफी घटनाएं देखने को मिलती हैं।

दक्षिण के राज्‍यों में मानसून पहले ही दस्‍तक दे चुका था। इसलिए कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो रही है। कर्नाटक के हुबली में तो आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जिसका जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है।