ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

अलीगढ़। भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को उनकी कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया है। अब उनके गांव में लोग अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन करेंगे। कल्याण सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि सोमवार शाम को करीब पांच बजे बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर की जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान कल्याण सिंह की कर्म भूमि अतरौली पहुंचे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम अब अतरौली में उनके पैतृक गांव लाया गया है। अतरौली में उनकी पार्थिव देह को एनेक्सी भवन में रखा गया है। इससे पहले अलीगढ़ में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर अपने बेहद लोकप्रिय नेता का अंतिम दर्शन कर रहे थे। बाबू जी की याद में हर आंख नम हो गयी थीं।

अलीगढ़ में कल दोपहर बाद से आज सुबह तक लोगों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी। अब उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर होगा। रविवार को उनकी पाॢथव देह को एयर एंबुलेंस से लखनऊ से अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट लाया गया था जहां से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत निगरानी में यहां पर लोग कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर रहे थे। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा नेता संतोष गंगवार व मेयर मोहम्मद फुरकान ने पूर्व मख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन किया। उनके अंतिम संस्कार के समय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने का कार्यक्रम है। अंतिम संस्कार में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के भी आने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक गांव मौढोली में तैयारियों का जायजा लेतीं डीएम सेल्वा कुमारी

सुबह दस बजे पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्‍याबाई होल्‍कर स्‍टेडियम से उनके पैतृक गांव हरदुआगंज ले जाया गया।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमूह

लोगों को जब पता चला कि उनके जनप्रिय नेता बाबूजी का पार्थिव देह अलीगढ़़ से अतरौली लाया जा रहा है तो उन्‍हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने जनप्रिय नेता को देखने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े़े रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग दर्शन को उमड़े

अंतिम दर्शन को हर आंखें रहीं बेताब। गांव-गांव से लोग रामघाट रोड पहुंच गए थे। अपनी माटी की ओर बाबूजी का पार्थिव देह ज्यों-ज्यों पहुंच रहा था भावुकता बढ़ती जा रही थी। महिलाएं भी सड़क के किनारे खड़ी रहीं।

पैतृक गांव के अंदर नहीं ले जाया गया पार्थिव देह

कल्याण सिंह का पार्थिव देह स्‍टेडियम से अतरौली के लिए ले जाया गया। इस दौरान पार्थिव शरीर को उनके गांव के अंदर नहीं ले जाया गया

हर तरफ गूंज उठा जय श्रीराम गूंज उठा

बाबू जी की अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।