ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सीने में 10 इंच घुसा था चाकू, पूरा शरीर था खून से लथपथ, डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स, उसके बाद…..

भोपाल: भोपाल के एम्स अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक गंभीर घायल शख्स को इलाज के लिए लाया गया। शख्स के सीने में 10 इंच का बड़ा चाकू फंसा हुआ था जो सीने को छेदते हुए आर पार हो गया था। घायल शख्स को देखकर एम्स में मौजूद डॉक्टरों के भी रोंगटे खड़े हो गए मरीज़ की स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि घाव बड़ा होने के चलते उसका काफी खून बह चुका था। मरीज़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसकी सर्जरी कर सीने में फंसे चाकू को निकालने का फैसला किया। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद शख्स को बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश में एक शख्स को किसी ने चाकू मार दिया था। ट्रॉमा एंड इमरजेंसी विभाग के सीनियर डॉक्टर मोहम्मद यूनुस और उनकी टीम ने घायल की सर्जरी शुरू की। सीने में फंसे चाकू को करीब आधे घंटे तक चली सर्जरी के बाद सीने से निकाल दिया। वहीं ने बताया कि मरीज़ की किस्मत अच्छी थी कि चाकू दिल से 2 इंच की दूरी पर घुसा यदि सिर्फ 2 इंच दाईं तरफ होता तो दिल में घुस जाता जिससे मरीज़ की मौत होना तय था।