ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

एक किलोमीटर की सड़क गायब, मोहल्लेवासियों का गड्ढों से पड़ रहा वास्ता

बिलासपुर। मंगला चौक से आजाद चौक तक एक किलोमीटर सड़क गायब हो गई है। डामर का पता है और ना ही सड़क का। एक किलोमीटर के दायरे में 50 से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के इस मौसम में इस पर चलना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। यह जानते हुए मोहल्लेवासी व कालोनीवासी आवाजाही कर रहे हैं। मजबूरी है। दूसरा वैकल्पिक सड़क की हालत भी खराब है। ग्राम पंचायत मंगला अब नगर निगम का वार्ड क्रमांक 14 व 15 हो गया है। पहले यह बड़ी पंचायत थी और एक ही गांव शामिल था। बड़ी पंचायत को निगम सीमा में शामिल कर दो वार्ड में विभाजित कर दिया है।

दोनों ही वार्ड के रहवासियों के अलावा महर्षि स्कूल,पंडित दीनदयाल कालोनी सहित आधा दर्जन कालोनीवासियों के लिए यही एक मात्र सड़क है। मुख्य मार्ग से जैसे ही मंगला जाने के लिए दाहिने या बाईं ओर से आगे बढ़ेंगे कुछ कदम चलने के बाद गड्ढों से वास्ता पड़ता है। सड़क के नाम पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आता है। छोटे नहीं बड़े और भारी भरकम। बारिश का मौसम में गड्ढों में पानी भरा हुआ है।

यही सबसे ज्यादा खतरनाक है। दिन में गड्ढों में पानी भरा होने के कारण यह पता नहीं चलता कि सड़क समतल है या फिर आगे गड्ढों में पानी भरा है। दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक जब तक सोचे तब तक वाहन का चक्का सीधे धम से गड्ढों में पहुंच जाता है। दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर अपना हाथ पैर भी तोड़वा रह हैं। कपड़ा अलग खराब हो रहा है। और वाहन टूट फूट रहे हैं वह अलग। लोगों को चौतरफा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पानी के बाद कीचड़ से परेशानी

गड्ढों का पानी सूखने के बाद कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। तब दोपहिया वाहन सवार फिसल-फिसल कर बेहाल होंगे। रात में इस सड़क पर सफर करना जोखिम से कम नहीं है। बीते एक साल से लोग परेशान है। बारिश के दिनों में गड्ढों में भरे पानी और कीचड़ से तथा गर्मी के दिनों में धूल के उड़ते गुबार से परेशानी झेलते हैं।

वैकल्पिक रास्ता भी बदला

मंगलवासियों से शहर पहुंचने इसके अलावा एक और वैकल्पिक मार्ग है। बाजार चौक से कुदुदंड होते हुए इंदिरा सेतू पहुंचने के लिए संपर्क सड़क है। यह पुरानी सड़क है। इस सड़क की हालत भी बदतर है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। घनी बस्ती होने के कारण सड़कों पर आवागमन का दबाव भी बना रहता है। लिहाजा मंगला व कालोनीवासी संपर्क सड़क के बजाय परेशानी झेलकर बदहाल सड़क से ही आनाजान कर रहे हैं।