ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर से ईडी निकली बाहर, आरपी सिंह को ईडी अपने साथ दफ्तर ले गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी, आरपी सिंह के घर सुबह ईडी छापा छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कांग्रेसी नेताओं घर में ईडी की रेड गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी के घर पर पड... नजूल शाखा का भाटापारा से बलौदाबाजार जाना दुर्भाग्यपूर्ण -आशीष जायसवाल किसान हित में भूपेश सरकार समर्पित-सुशील शर्मा छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी और सीएम आदिवासी होगा- पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर छत्तीसगढ़।पिछड़े सुदूर इलाके में पैर पसार कर अब धर्मांतरण कि आंच शहर तक पहुंच रही, कोचिंग सेंटर में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को संचालित करने का मामला... बलौदा बाजार भाटापारा जिले में अत्यधिक ठंड के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ,पूर्व सांसद , विधायक ,पूर्व विधायक प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर के आंबेडकर चौक में धरन... नारायणपुर में स्थानीय आदिवासियों के ऊपर मिशनरी हमलें की जांच पड़ताल करने जा रहे भाजपा नेताओं को प्रशासन ने रोक , शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर हुई नारेब...

बारातियों से भरी मेटाडोर पलटी, एक की मौत, आठ घायल

पामगढ़। बारात में शामिल होकर घर लौट रहे बारातियों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 409 मेटाडोर में सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार आठ युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सिम्स रिपᆬर किया गया है।

पुलिस के अनुसार पामगढ़ निवासी धरम सुमन की बेटी की शादी 11 मार्च को थी। उसकी बारात अकलतरा थाना क्षेत्र में अर्जुनी से आई। यहां बारात व शादी में शामिल होने के बाद बाराती 409 मेटाडोर क्रमांक सीजी 10 सी 1539 से सवार होकर रात लगभग 1 बजे अर्जुनी वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय पामगढ़ के चंडीपारा दुप्पटा मोड़ के जुनेजा पेट्रोल पंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और वह पलट गई। इस दुर्घटना में मेटाडोर में सवार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वाहन में पᆬंसे में लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इस दुर्घटना में मेटाडोर में दबने से दर्री निवासी विजय मिरी (22) सुमन मिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार विनोद रात्रे, विवेक रात्रे, संखु बंजारे, रोशन रात्रे, राजकुमार बंजारे, चंद्रशेखर अमोलक बंजारे सहित करीब दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन -पᆬानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, मगर इनमें से आठ घायलों की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स बिलासपुर रिपᆬर कर दिया गया। वहीं आज पीएम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपित वाहन चालक के खिलापᆬ भादवि की धारा 279, 337, 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

शराब पीने को लेकर जमकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के पास कुछ बाराती शराब पीने के लिए पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा उन्हें यहां शराब पीने से मना किया, मगर बारात में शामिल कुछ युवक दुकान संचालकों के साथ भीड़ गए और गाली गालौज करने लगे। इससे आक्रोशित दुकान संचालकों ने बारातियों की जमकर पिटाई भी की।

विनोद की कुछ माह पूर्व हुई थी सगाई

जानकारी के अनुसार दर्री निवासी विजय मिरी (22) सुमन मिरी इंजीनियर था। उसकी कुछ माह पूर्व सगाई हुई है। वहीं कुछ माह बाद उसकी शादी की तारीख भी तय थी। वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पर अर्जुनी पहुंचा और बारात में शामिल होकर गांव लौट रहा था, मगर बीती रात हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।