ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में आये बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2021 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष 8 अगस्त को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ इस पर्व की शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान में रथ का निर्माण चल रहा है। 6 अक्टूबर को काछनगादी पूजा, 8 अक्टूबर से प्रतिदिन नवरात्र पूजा व रथ परिक्रमा पूजा विधान, 12 अक्टूबर को बेल पूजा तथा 19 अक्टूबर को मावली माता एवं श्री दंतेश्वरी माई की विदाई पूजा विधान सम्पन्न होगा।

बस्तर दशहरा पर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा व सामजिक समरसता का प्रतीक है। चालुक्य नरेश पुरुषोत्तम देव द्वारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर रथपति की उपाधि के साथ वापस लौटने के प्रतीक स्वरूप रथ उत्सव गोंचा व दशहरा का आयोजन किया गया था। सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि वर्ष भी दशहरा पर्व का कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री अर्जुन कर्मा, श्री बलराम मांझी, श्री प्रेम मांझी, श्री पदम चालकी, श्री बोलो चालकी, श्री सतीश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।