ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और बादाम के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बादाम और मौलश्री के पौधे लगाए गए। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी के मूक-बधिर बच्चे भी पौधा-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्था के पदाधिकारियों सुश्री दीप्ति पटवा, श्री रवि लालवानी, सुश्री साक्षी देव और सुश्री लावण्या सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को उमंग स्मारिका भेंट की।

पौधों का महत्व-बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। बादाम फाइबर से परिपूर्ण होने पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।