ब्रेकिंग
खड़ी ट्रैकों में हो रही लगातार चोरी से परेशान भाटापारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन पद यात्रा करते हुए शहर थाने में ज्ञापन सौंपा गया भाटापारा में ब्राउन शुगर का कारोबारी गिरिफ़्तार,ड्रग्स विभाग निष्क्रिय,युवाओं का भविष्य अंधकार में ,गृह मंत्री त्यागपत्र देवे—सुशील शर्मा भाटापारा/सिमगा के शराब दुकानों में शराब ओवर रेट पर बिक्री की जा रही है-प्रशासन तत्काल बंद कराये-सुशील शर्मा युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म...

भारत की ऐसी जगहें जो रात में और भी खूबसूरत नजर आती हैं

भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है | यहां बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं | भारत में कुछ जगहें ऐसे भी हैं जो रात में और भी खूबसूरत लगती है |

गोल्डन टेम्पल, अमृतसर   :  स्वर्ण मंदिर की सुंदरता देखने के लिए रात से बेहतर कोई समय नहीं है | ये भारत के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक है | ये सूर्यास्त के बाद और अधिक सुंदर लगता है |

अम्बा विलास पैलेस, मैसूर : मैसूर का दौरा करते समय मैसूर के महल को जरूर देखें | ये अंधेरे में चमकता है | ऐसा इसलिए है क्योंकि संरचना 100,000 से अधिक रोशनी से जगमगाती है | इसलिए अंधेरे में देखने के लिए ये सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | ये भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है |

ताजमहल, आगरा  : ताजमहल की सुंदरता लोगों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है | रात को चांद की रोशनी में संगमरमर के इस मकबरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है | इसकी सुंदरता किसी का भी मंत्रमुग्ध कर देगी |

हर की पौड़ी, हरिद्वार  : हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने वालों के लिए प्राथमिक आकर्षणों में से एक है हर की पौड़ी | रात के समय जगमगाते दिये और गंगा आरती इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं |

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता : कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है | कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है | हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा ये संगमरमर का स्मारक बेहद खूबसूरत है | वैसे तो दिन में ये जगह बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन रात होते है इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है |

मरीन ड्राइव, मुंबई : मरीन ड्राइव, क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी मशहूर है | लोग अक्सर रात को यहां घूमना पसंद करते हैं | रात के समय ये जगह बहुत सुंदर लगती है | ये मशहूर पर्यटन स्थल है | अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए |