ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

कॉलेज में खूनी संघर्ष बीटेक छात्र की चाकू से गोदकर हत्‍या

मेरठ । मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बीटेक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से फरार होने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के शिकोहपुर गांव निवासी निखिल तोमर मेरठ में एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल का छात्र था। निखिल और उसके साथियों का कुछ दिन पहले ही कॉलेज में कुछ अन्य छात्रों से विवाद हुआ था। बुधवार सुबह भी क्लास में घुसने को लेकर इन्हीं छात्रों से दोबारा निखिल पक्ष की कहासुनी हो गई। आरोपी छात्रों ने मिलकर निखिल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार किए और गंभीर घायल कर दिया। निखिल को सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटनास्थल से फरार होने का प्रयास करते 2 आरोपी छात्रों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। सूचना के बाद एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतक छात्र के परिजनों को भी सूचना दी गई है।