ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने किया अलीराजपुर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

अलीराजपुर   मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य  सरबजीत सिंह ने शुक्रवार (29 अप्रैल) की शाम अलीराजपुर में वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अलीराजपुर  राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश  आरएल शाक्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  सुरेश कुमार शर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शिवकली बरवडे एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के पदाधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का बारीकी से निरीक्षण किया और तैनात स्टाॅफ, रजिस्टर्स व यहां आने वाली पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं व सेंटर में कतिपय प्रकार की कमियों व समस्याओं की भी जानकारी ली।