ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री चौहान को मत्स्य महासंघ ने भेंट किया 5 करोड़ 11 लाख का चेक

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की ओर से मत्स्य उत्पादन लाभांश का 5 करोड़ 11 लाख रूपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री सिलावट और मत्स्य महासंघ को निरंतर उत्कृष्ट कार्य एवं प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे ही विकास कार्यों से प्रदेश की प्रगति और उन्नति होगी और हम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव और मत्स्य महासंघ के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य शासन द्वारा मत्स्योद्योग विकास, रख-रखाव और मछली के व्यापार के लिए मत्स्य महासंघ को 2 लाख 31 हजार हेक्टेयर जल क्षेत्र सौंपा गया है। मत्स्य महासंघ के जलाशयों में मछली पकड़ने का कार्य, जलाशय के आस-पास रहने वाले स्थानीय परंपरागत मछुआरों को दिया जाता है। जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित हुए व्यक्तियों को भी मछली पकड़ने के कार्य से जोड़ा जाता है। स्थानीय परंपरागत मछुआरों और जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित व्यक्तियों की सहकारी समितियाँ बनाकर इन गतिविधियों का संचालन किया जाता है। साथ ही मछुआरों को उनके निवास स्थल के समीप ही जीविकोपार्जन के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

मत्स्य महासंघ के जलाशयों से उत्पादित मछली के लिए महासंघ 6 रूपए प्रति किलो की दर से राज्य शासन को रॉयल्टी का भुगतान करता है। इस व्यवस्था में मत्स्य महासंघ के जलाशयों से वर्ष 2021-22 में हुए उत्पादन के लिए 5 करोड़ 11 लाख रूपए की रॉयल्टी का भुगतान राज्य शासन को किया गया। मत्स्य महासंघ द्वारा मछुआरों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।