ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भाजपा ने नगरपालिका सीधी के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की, विधायक बोले- टिकट मांगने वाले तो सैकड़ों थे

सीधी: भाजपा ने नगरपालिका सीधी के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों को विजय श्री की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए समाज के हर वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाएं एवं कार्यक्रम है। हमने सीधी को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया है और कर कर रहे हैं।सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि टिकिटार्थी हमारे पास सैकड़ों की संख्या में थे ,किंतु टिकट केवल 24 को ही मिलना था। हमारे लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजपा का कार्यकर्ता कमल के लिए काम करता है। इसलिए नगर पालिका में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। विपक्षी तो हमारे सामने कहीं से कहीं तक टिकते ही नहीं है। हमने जनता जनार्दन की सेवा की है। नगर पालिका में हम 24 के 24 पार्षद रिकॉर्ड जीत के साथ नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष बनाएंगे। अध्यक्ष ओबीसी महिला है ,इसमें किसी को कोई संदेह करने की जरूरत नहीं है। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया।वार्डवार इस तरह है भाजपा के उम्मीदवारों की सूची1. सोमवती जायसवाल2.सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता3.सुलेखा सोनी4.विभा शर्मा5.आनंद परियानी6.जय शंकर लाल केवट7.श्रीकांत पांडे8.बृजेश साकेत9.राकेश सिंह रिंकू10.रविंद्र गौतम11.रमा सिंह12.सुभा देवी13.कंचन पांडे14.अमित प्रधान15.सावित्री सोनी16.जमुना कोल17.उत्तरा वर्मा18.उर्मिला सिंह19.पूनम सोनी20.श्याम लाल केवट21.रन्नू साकेत22.संजय शुक्ला23.रुचि सिंह24. गीता सिंह