ब्रेकिंग
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में शराब का जखीरा किया गया बरामद थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसदा मे... क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने रावणभाठा स्थित दशहरा मैदान के मुख्यमंच से नगर वासियों और क्षेत्रवासियो को विजयादशमी पर्व की बधाई दी विधायक इंद्र साव के प्रयास से भाटापारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा विधायक के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी स्वीकृति सुशील शर्मा को आगामी झारखंड प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने हटिया विधान सभा क्रमांक 64 का पर्यवेक्षक नियुक्त किया जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा रोड में खड़ी ट्रकों के पहिए चोरी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश पुलिस द्वारा ट्रकों के पहिए व बैटरी जैक च... खड़ी ट्रैकों में हो रही लगातार चोरी से परेशान भाटापारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन पद यात्रा करते हुए शहर थाने में ज्ञापन सौंपा गया भाटापारा में ब्राउन शुगर का कारोबारी गिरिफ़्तार,ड्रग्स विभाग निष्क्रिय,युवाओं का भविष्य अंधकार में ,गृह मंत्री त्यागपत्र देवे—सुशील शर्मा भाटापारा/सिमगा के शराब दुकानों में शराब ओवर रेट पर बिक्री की जा रही है-प्रशासन तत्काल बंद कराये-सुशील शर्मा युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ...

रल में CPM, तमिलनाडु में DMK आगे; जानें पुडुचेरी का हाल

नई दिल्ली। दो राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा रविवार को की जानी है। इसके लिए मतगणना का काम शुरू हो गया है।  शुरुआती रूझान भी आने लगे हैं। शाम होने तक केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में नतीजे आ जाएंगे। बता दें कि  केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान किया गया था।

12 बजे से पहले के अपडेट्स-

– तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 99 सीटों पर DMK और 81 सीटों पर AIADMK आगे चल रही है।

– प्रेट्र के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) धर्मादम (Dharmadam) सीट से आगे हैं।

– केरल में पलक्कड़ से भाजपा उम्मीदवार ई श्रीधरन व नेमोम से के राजशेखरन आगे चल रहे हैं।

– अब तक के अपडेट के अनुसार, केरल में LDF- 88, UDF- 50, NDA- 2 सीटों पर आगे है।

–  पुडुचेरी में 6 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस और 3 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

सुबह 11 बजे से पहले के अपडेट्स

– कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सीट से मक्कल निधि मैयम (Makkal Needhi Maiam, MNM) प्रमुख कमल हासन भी आगे चल रहे हैं।

– केरल के पलक्कड़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार मेट्रो मैन ई.श्रीधरन आगे चल रहे हैं।

– तमिलनाडु में DMK 76 सीटों पर आगे चल रही है वहीं AIADMK 68 सीटों पर आगे है।

– केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 38 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), 20 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे चल रही है।

– 10.15 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस, 2 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।

सुबह 10 बजे से पहले के अपडेट्स-

– सुबह 10 बजे से पहले केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, दो सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– सुबह 9.30 बजे तक तमिलनाडु में 25 सीटों पर DMK, 12 सीटों पर AIADMK, 10 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर CPI(M) जबकि अन्य को 45 सीटों पर बढ़त दर्ज हुई है।

– तमिलनाडु में मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। अभी कुल 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें 6 पर DMK और AIADMK को 2 सीटों पर बढ़त है।

– केरल में शुरुआती रूझानों में BJP के एकमात्र उम्मीदवार मेट्रो मैन ई श्रीधरन आगे हैं।

– शुरुआती रूझानों में केरल में LDF आगे

– तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में मतगणना का काम जारी  है।

– केरल के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पुथुपली चर्च में प्रार्थना की। वे पुथुपली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हैं।

–  तमिलनाडु में मतगणना चेन्नई के मतगणना केंद्र में होगी वहीं पुडुचेरी में लॉजपेट (Lawspet) में मतगणना के लिए चहल-पहल सुबह से दिख रही है।

चुनाव आयोग के ये हैं निर्देश

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के दौरान या उसके बाद सभी तरह की विजयी जुलूसों पर रोक लगाई गई है।  इसके अलावा  चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों को लेकर भी दिशानिर्देश दिए हैं। इसके तहत मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ पर रोक लगाई गई है। जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए जाने वाला विजेता उम्मीदवार केवल दो लोगों के साथ ही जा सकता है। बगैर RT-PCR टेस्ट के किसी भी पोलिंग एजेंट को मतगणना केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही उन्हें पीपीई किट पहनना अनिवार्य है।

केरल- 140 विधानसभा सीटें

केरल विधानसभा का कार्यकाल एक जून को खत्म हो जाएगा। वर्ष  2016 में कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाले

गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 91 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पिनाराई

विजयन ने  शपथ ली।

तमिलनाडु- 234 सीट

 तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई तक है। वर्ष 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में जयललिता के नेतृत्व में AIADMK को जीत मिली थी। AIADMK के खाते में 135 सीटें गई थी और जयललिता को दोबारा राज्य की सत्ता मिली थी। उस वक्त  DMK मात्र 88 सीटें जीत सकी थी और 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के नसीब में एक भी सीट नहीं आई थी।

पुडुचेरी- 30 सीटें

पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 8 जून तक है। वर्ष 2016 में यहां कांग्रेस के नेतृत्व में संप्रग गठबंधन को जीत हासिल हुई थी।  वी नारायणसामी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 2016 की फरवरी में ही कांग्रेस और DMK विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी और मुख्यमंत्री के पद से नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।