ब्रेकिंग
प्रभु जगन्नाथ जी को भोग लगाकर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने माता कर्मा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया विधायक इन्द्र साव की पहल पर नगर पालिका में दो करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया नरेन्द्र मोदी व बीजेपी पार्टी आदिवासियों का रखता है विशेष ध्यान बरसात के सीजन मे हर कोई अपने माता पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाये- विष्णु देव साय विधायक इंद्र साव ने भाटापारा आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन किसानो की समस्याओं के निदान के लिए विधायक इंद्र साव मिले कृषि मंत्री राम विचार नेताम से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार भीम आर्मी छत्तीसग... बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल...

छत्तीसगढ़ में 14 लाख अंत्योदय राशनकार्ड में 42 लाख सदस्य

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सरकार ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए आर्थिक स्थिति को आधार मानते हुए सबसे कमजोर तबके को पहले टीका उपलब्ध कराने का फैसला किया है। निर्णय के तहत शनिवार से राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों के पात्र लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। राज्य में कुल 14 लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारी परिवार हैं। इनमें लगभग 42 लाख से अधिक सदस्य हैं। माना जा रहा है कि इसमें से 19 से 20 लाख लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं।

प्रदेश में रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 95,401 अंत्योदाय कार्ड वाले हैं। इसके बाद बिलासपुर और जांजगीर का ज्यादा है। अफसरों के अनुसार शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा अंत्योदय वालों की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा है। राज्य में टीकाकरण की व्यवस्था में शामिल अफसरों के अनुसार यदि नियमित वैक्सीन (टीका) मिलती रही तो इस वर्ग के वैक्सीनेशन (टीकाकरण) में महीनेभर से अधिक का वक्त लग सकता है।

बता दें कि राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 25-25 लाख डोज का आर्डर दिया है। भारत बायोटेक ने जुलाई के अंत तक तीन महीने में यह आपूर्ति करने की बात कही है। सीरम की तरफ से अभी तक सरकार को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। अंत्योदय के बाद बीपीएल परिवारों का टीकाकरण शुरू होगा।

सबसे ज्यादा रायगढ़ में 95,401 कार्ड और 2,65,500 लोग

कुल कार्ड 67,90,987

सदस्य 2,51,46,424

राज्य में राशनकार्डों की स्थिति

अंत्योदय कार्ड – 14,06,120

निराश्रित कार्ड – 38,548

नि:शक्तजन कार्ड – 10,843

प्राथमिकता कार्ड – 43,61,758

अन्नापूर्णा कार्ड – 6,087

एपीएल(सामान्य परिवार) कार्ड 9,56,686

जिलों में अंत्योदय कार्ड व सदस्यों की स्थिति

जिला अंत्योदय कार्ड सदस्यों की संख्या

बस्तर 46435 158881

बीजापुर 23108 74452

दंतेवाड़ा 28801 88702

कांकेर 34792 123573

कोंडागांव 33095 116918

नारायणपुर 16541 57072

सुकमा 29627 90316

बिलासपुर 88412 248878

मरवाही 28138 71276

जांजगीर 83710 217408

कोरबा 53391 155418

मुंगेली 50213 137685

रायगढ़ 95401 265500

बालोद 29256 99635

बेमेतरा 39900 113416

दुर्ग 70153 212434

कवर्धा 62922 190143

राजनांदगांव 71002 249493

बलौदाबाजार 54151 157879

धमतरी 43651 144986

गरियाबंद 45618 124239

महामुंद 50447 119406

रायपुर 60884 174672

बलरामपुर 54683 177176

जशपुर 54334 181332

कोरिया 40069 119170

सरगुजा 63121 183143

सूरजपुर 54709 154913