ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सिरफिरे आशिक ने दिया घटना को अंजाम, लड़की ने बात करने से किया इंकार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़ जिले में लड़की के घर में घुसकर चाकू से हमला, लड़की ने बात करने से किया था मना, दर्ज हुआ मुकदमा।आजमगढ़ जिले में लड़की के घर में घुसकर चाकू से गर्दन पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय मंदराज में रहने वाली लड़की ने जब लड़के से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर लड़के ने लड़की पर हमला किया। घर के लोगों ने जब आरोपी लड़के को पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत के रास्ते होकर भागने लगा और बिजली के तारों से टकराता हुआ जमीन पर गिर गया। घायल लड़के और लड़की का इलाज जिले के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में परिजनों ने कोतवाली में धारा 307, 354 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।एसपी सिटी बोले पहले से परिचित हैं लड़के और लड़कीइस मामले में जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि यह मामला सुबह साढ़े दस बजे का मामला है। लड़का और लड़की पहले से ही परिचित हैं और आपस में बात करते थे। पर इस बीच लड़की ने लड़के से बात करने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर लड़के ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।